फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानसून सिर पर...मंझरिया-कटका संपर्क मार्ग बदहाल

Mon, 19 May 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मंझरिया मार्ग की जर्जर हालत।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर मंझरिया से कटका को जोड़ने वाली सड़क के लिए शासन ने मार्च माह में दो करोड़ नौ लाख रुपये स्वीकृत किए थे। इसके बाद भी अब तक इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका, जबकि मानसून सिर पर है।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, एक माह में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा तब कार्य करा पाना संभव नहीं होगा। मंझरिया-कोडरी-कटका मार्ग की कुल लंबाई करीब 10 किलोमीटर है। यह मार्ग पिछले पांच साल से बदहाल है। जिससे लाेगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
पिछले साल इस मार्ग को गड्ढा मुक्त कराया गया था, लेकिन बारिश में यह मार्ग जगह-जगह टूट गया है और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। यह स्थिति तब है जबकि इस मार्ग से होकर बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। यह मार्ग आगे मोलनापुर मार्ग से जुड़ता है। इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन हर बार केवल मरम्मत करके विभाग अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर ली।
विज्ञापन

मार्च में शासन ने इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 2.9 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका, जिसके कारण लोगों का सफर मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि मंझरिया मोड पर ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे मुड़ने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इसी प्रकार की स्थिति बयारा चौराहा, गड़सरपार व बनकटवा के पास की भी है। बड़े वाहनों की आवाजाही व सड़क बदहाल होने के कारण इस मार्ग पर आना-जाना जोखिम भरा हो गया है।
लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग की बदहाली दूर हो जाए तो करीब 40 हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा और सफर आसान हो जाएगा। इस क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार, विजय कुमार आदि ने कहा कि सड़क काफी बदहाल हो गई है। जिससे आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात शुरू होने से पूर्व सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो लोगों की दुश्वारियां और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें