संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। जबकि एलएलबी की परीक्षा जारी है। जो 29 मई तक चलेगी। एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। जिसमे कुल 377 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से सात अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परास्नातक स्तर की सेमेस्टर परीक्षा सुबह में सात से 10 बजे तक पहली पाली और 11 से दो बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा हुई है। जिसमे एमए समस्त विषय, एमएलसी समस्त विषय, एमकाम और स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। संवाद