संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के दुबौली गांव के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर छत पर रखा सामान तोड़ दे रहे हैं, वहीं लोगों को धकेल कर घायल कर दे रहे हैं।
गांव में बंदर अब तक पांच लोगों का काटकर घायल कर चुके हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बंदरों को पकड़ने के लिए डीएफओ को आदेश दिए हैं।
दुबौली के ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं, बच्चे किसी काम से छत पर जाते हैं तो उन पर यह बंदर हमला कर देते हैं। कई बार तो सीढ़ी के रास्ते घर में पहुंच जाते हैं और सामान तोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छोड़वाने की मांग की है। उनका कहना है कि करीब तीन साल से यह बंदर परेशान कर रहे हैं। संवाद