फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राहगीरों को दर्द दे रहा मोहद्दीनपुर-उरदहवां मार्ग

Fri, 16 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उरदहवां की तरफ जाने वाली सड़क बदहाल। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित मोहद्दीपुर से उरदहवां जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। हालांकि नगर पालिका की सीमा तक पालिका प्रशासन सीसी रोड का निर्माण करा रहा है, लेकिन इसके आगे की सड़क राहगीरों को दर्द दे रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहद्दीनपुर से उरदहवां जाने वाला मार्ग करीब दो किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग पर इस समय मिट्टी खनन कर ले लाई जा ही है। जिससे पहले ही टूट चुकी सड़क और बदहाल हो गई है। स्थिति यह है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात्रि के समय इस मार्ग से गुजरना काफी मुश्किल हो गया है। कारण यह है कि अंधेरे और सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना मुश्किल हो रहा है।
-

पालिका की सीमा में बन रही सीसी रोड
मोहद्दीनपुर से उरदहवां जाने वाले मार्ग पर जहां तक नगर पालिका परिषद की सीमा पड़ती है वहां पर सीसी रोड का निर्माण पालिका प्रशासन करा रहा है। इसके साथ ही नालियों का भी निर्माण हो रहा है, लेकिन इसके आगे की सड़क बदहाल ही रह गई है। यही नहीं कई जगह सड़क पर ही जलभराव है। लोगों ने सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन

-
मोहद्दीपुर से उरदहवां जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। यह सड़क मोहद्दीनपुर के आगे काफी जर्जर हो गई है। जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। इस सड़क की मरम्मत कराए जाने की जरूरत है।
-दीपांशु, राहगीर
-
मोहद्दीनपुर नगर पालिका में शामिल हो चुका है। यहां पर सीसी रोड बन रहा है, लेकिन आगे उरदहवां तक की सड़क जगह-जगह टूट गई है। इसकी मरम्मत कराया जाना चाहिए।
-बजरंगी, राहगीर

उरदहवां आने-जाने के लिए लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। वर्तमान समय में इस मार्ग पर सफर करना मुश्किल हो गया है। मिट्टी ले जाने वाले वाहनों के कारण कई जगह बड़े- बडे़ गड्ढे बन गए हैं। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

-जुनैद, राहगीर

कोटमोहद्दीनपुर मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। जहां तक पालिका की सीमा है वहां तक सीसी रोड बन रहा है। यह कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाएगा।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें