फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोबिन अध्यक्ष, राम कर्ण वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

विज्ञापन
जनपद बार एसोसिएशन के चुने गए पदा​धिकारी-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय के एडीआर भवन में संपन्न हुआ। चुनाव में 343 मतदाता अधिवक्ताओं में से 303 ने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम हुई मतगणना में मोहम्मद मोबिन अध्यक्ष, राम कर्ण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री पद पर राणा रविंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोहित त्रिपाठी को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष जुम्मन खान ने निर्वाचित घोषित किया। विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सहायक चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि 343 मतदाता अधिवक्ता में से 303 ने मतदान किया। दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक मतदान हुआ। 4:00 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। इसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद मोबिन को 88 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील कुमार पांडेय को 76 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वहीं शशिकुमार ओझा को 67 मत तथा राकेश सिंह को 49 मत, दिनेश चंद्र राय को 22 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध रहा। इस प्रकार अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद मोबिन ने 12 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई में राम कर्ण 152 तथा ओमप्रकाश पांडेय को 149 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार राम कर्ण ने कांटे की मुकाबले में तीन मत से विजय प्राप्त की। दो मत अवैध रहे। महामंत्री पद के त्रिकोणात्मक चुनाव में राणा रविंद्र सिंह को 109 मत, सुधीर कुमार श्रीवास्तव को 104 मत, हरिश्चंद्र को 87 मत प्राप्त हुए।
राणा रविंद्र सिंह पांच मतों से विजय प्राप्त किए। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में रोहित त्रिपाठी को 158 मत तथा आकाश कुमार साहनी को 143 मत प्राप्त हुए। 15 मत से रोहित त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किए गए। दो मत अवैध रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता समिति सदस्य कोमल प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा ने मतदान के उपरांत मतों की गणना कर चुनाव संपन्न कराया। पूरे दिन परिसर में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। प्रशासन के लोग मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें