फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आगे

Thu, 20 Nov 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में मोबाइल की दुकान में ल गी आग से जला सामान-संवाद - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में स्थित एक मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पूरी दुकान जलकर राख हो गई थी। हादसे में दुकान मालिक का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के कांटी मोहल्ला निवासी पवन यादव की कस्बे के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में मोबाइल व एसेसरीज की दुकान है। मंगलवार की देर रात 9 बजे दुकान बंद करके पवन के भाई घर चले गए थे। बुधवार की सुबह 6 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठने की जानकारी दी। दुकान मालिक के घर के लोग पहुंचे। दुकान का ताला खोलने पर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। मामले की सूचना मुकामी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी जांच पड़ताल की।
दुकान मालिक पवन कुमार यादव ने बताया कि वह दुकान में समान की खरीददारी के सिलसिले में दिल्ली आए हुए है। पूरी जिंदगी की कमाई इसी दुकान में थी। 25 लाख से अधिक रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया। संवादय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें