फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा : विकास कार्यों में अनियमितता की होगी जांच

Thu, 01 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की
विज्ञापन

- अहिरौली प्रथम का मामला, गांव के एक व्यक्ति ने आईजीआरएस पोर्टल पर की है शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली प्रथम में गांव के एक व्यक्ति ने मनरेगा विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की है। उपायुक्त श्रम व रोजगार ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। जांच टीम दो फरवरी को अनियमितता की शिकायत की जांच करेगी। जांच अधिकारी ने बीडीओ को पत्र लिखकर कहा कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को जांच के दौरान मौजूद रहकर जांच में सहयोग करने करने के लिए निर्देशित करें।
विज्ञापन


अहिरौली प्रथम गांव निवासी उमेश सिंह ने दस जनवरी को आईजीआरएस पोर्टल पर गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत तीन परियोजनाओं पर गड़बड़ी की शिकायत की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ने जांच के लिए सिंचाई एवं जल संरक्षण विभाग के भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय सौरव कुमार व जेई सेमरियावां शिवेंद्र प्रताप सिंह को जांच सौंपी है। जांच अधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि दो फरवरी को शिकायत की जांच निर्धारित की गई है। साथ ही बीडीओ को पत्र लिखकर कहा है कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को जांच के दौरान उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने के लिए निर्देशित करें। जिससे जांच नियमित रूप से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें