फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझरिया में फैला डायरिया,13 लोग बीमार

Wed, 22 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
मरीज सीएचसी मलौली में भर्ती । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
क्षेत्र के मंझरिया गांव में डायरिया में पिछले दस दिनों से डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। यहां एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की मौत हो चुकी है। डायरियां की चपेट में आए 13 लोग सीएचसी मलौली में भर्ती कराए गए है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और दवा का वितरण भी किया। 
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में डायरिया का प्रकोप शुरू हुए दस दिन से अधिक समय हो गया। लोग पीड़ितों का इलाज गांव में ही एक झोला छाप डॉक्टर से करा रहे थे।  शुक्रवार को फूल कुमारी पत्नी पुल्लू उम्र 35 वर्ष और रविवार को गंगादेई उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई। जिससे गांव में हडकंप मच गया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान बलराम यादव ने मंगलवार की सुबह पीएचसी शनिचरा बाजार पर दी तो रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और बीमारी से पीडित लोगों को सीएचसी मलौली ले गई। जहां नेहा पुत्री राजू 10 वर्ष, मिसलावती पत्नी राजू 38 वर्ष, रंगीता पत्नी राजकुमार 32 वर्ष, सन्नी पुत्र लक्ष्मण 15 वर्ष, गोलू पुत्र बसंत 10 वर्ष, बबीता पुत्री बसंत आठ वर्ष, विवेक पुत्र बसंत 13 वर्ष, रीमा पुत्री गनेश 15 वर्ष , अमरपाल पुत्र गनेश 11 वर्ष, कपूरा पत्नी गुलाब 40 वर्ष, मनदेई पत्नी लालमन 37 वर्ष, विकास पुत्र बाबूराम 13 वर्ष का इलाज सीएचसी मलौली में चल रहा है। सन्नी पुत्र लक्ष्मण की हालत खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबध में पीएचसी शनिचरा बाजार के अधीक्षक विमल द्विवेदी का कहना है कि इन लोगों में कोई डायरिया तो कोई बुखार और गलसुमान जैसी बीमारी से पीडित है। सीएचसी मलौली में भर्ती सभी लोगों के हालत में सुधार आ रहा है। गांव में दवा का छिड़काव और दवा का वितरण किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें