फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क में ट्रक खराब, लगा जाम

Wed, 22 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ट्रक खराब। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
बीएमसीटी मार्ग पर बुधवार को गिट्टी लदे एक ट्रक  पेट्रोल पंप तिराहे के पास खराब हो गया। बीच रास्ते में दिन भर ट्रक के फंसे रहने से मेंहदावल से टड़वरिया चौराहे की तरफ आवागमन करने वाले वाहन चालकों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रक चालक द्वारा बाहर से मिस्त्री बुलवाकर ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन दिन भर ट्रक मौके पर फंसा रहा।
विज्ञापन

बस्ती से मेंहदावल होते हुए ट्रक पेट्रोल पंप तिराहे पर पंहुचां था। तिराहे पर महीनों पहले सड़क टूटने से बना गड्ढा पार करते समय ट्रक का जंफर टूट गया। इसके बाद  लोडेड ट्रक बीच तिराहे पर फंस गया। इसके बाद आवागमन में बड़ी गाड़ियों को दिक्कतों का पूरे दिन सामना करना पड़ा। हलांकि ट्रक चालक ने इसकी सूचना ट्रक मालिक को दिया। ट्रक मालिक ने भी तुरंत ही मौके पर मिस्त्री और आवश्यक उपकरण भेजकर फंसे ट्रक को ठीक कराने का प्रयास शुरू किया। देर शाम तक वैसे ही सड़क में खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें