फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधायक ने रिक्त पदों पर नियुक्ति की उठाई मांग

Wed, 24 Jul 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण तथा पुष्टाहार मंत्री से मिलकर आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई।
विज्ञापन


विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार की महिला कल्याण पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। मंत्री से उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का मामला उठाया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में महिला कल्याण एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तमाम पद रिक्त हैं। जिसके कारण शासन के मंशा के अनुरूप कार्य नहीं हो पा रहा है। कुपोषण को लेकर शासन ने जो नित निर्धारित किया है रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों के सापेक्ष भर्ती न होने से शासन की नीति तथा निर्देश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। जिससे कुपोषण के शिकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने मंत्री को पत्र सौंप कर रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने की मांग की है।मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला कल्याण पुष्टाहार मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए निर्देश जारी करने के साथ ही विज्ञापन प्रकाशित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें