फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले विधायक, न्याय का आश्वासन

Fri, 24 Oct 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में कोचिंग गई छात्रों के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी पीड़िता के गांव पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस से आरोपियों पर कठोर कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

मालूम हो कि छात्रा के साथ 17 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में दुष्कर्म हुआ था। उसका गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। 19 अक्तूबर को इस मामले में पुलिस ने छात्रा की एक सहेली के अलावा मुख्य आरोपी मडया निवासी बदरे आलम पर केस दर्ज किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रौरापार आरोग्य मंदिर के पास से रविवार को भोर में गिरफ्तार किया।
रास्ते में उसका खुर्द नहर पुलिया के पास आरोपी ने शौच के बहाने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर, घटना के बाद से ही राजनीति भी तेज हो गई। दुष्कर्म की घटना के तत्काल बाद ही बसपा नेता एसपी से जाकर मिले थे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने भी उन्हें शघघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दीपावली के बाद मेंहदावल विधायक अनिल तिवारी भी पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा दिया। अब सदर विधायक ने पीड़िता के घर पहुंच कर उसके परिजनों को न्याय का भरोदा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें