फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार घंटे के भीतर करमैनी पुल से दो युवतियों ने राप्ती में लगाई छलांग

Fri, 24 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल के करमैनी ​स्थित राप्ती नदी में युवती के कूदने के बाद लगी भीड़-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। मेंहदावल-कैंपियरगंज सीमा पर स्थित करमैनी पुल से चार घंटे के अंतराल पर दो युवतियों ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। एक को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एसडीआरएफ टीम के अलावा मेंहदावल व कैंपियरगंज पुलिस युवती के खोजबीन का प्रयास कर रही है। देर शाम तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी थी। एक ही दिन में दो युवतियों के आत्महत्या की कोशिश से हर कोई स्तब्ध दिखा।
बता दें कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे खुशबू त्रिपाठी (20) पुत्री बलिराम निवासी बनकटा थाना मेंहदावल करमैनी पुल से राप्ती नदी में कूद गई। जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल पुलिस व कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया। संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। अभी युवती के खोजबीन का प्रयास चल ही रहा था कि पुल पर मौजूद रीना साहनी (22) पुत्री छोटक साहनी निवासी ग्राम रामकोला टोला बेलवा, थाना कैंपियरगंज गोरखपुर भी 12 बजे राप्ती नदी में कूद गई।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पुल पर मौजूद थे। लोगों ने स्थानीय नागरिकों व एसडीआरएफ टीम को युवती के नदी में कूदने की जानकारी दी। आसपास के नाविक व पुलिस बल के लोग मौके पर पहुंच गए। रीना को डूबने से पहले ही बचा लिया गया।
विज्ञापन

वहीं खुशबू की तलाश देर शाम तक होती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। दोनाें ने राप्ती में क्यों छलांग लगाई इसका पता नहीं चल पाया है। बनकटा निवासी बलिराम ने बताया कि बेटी ने नदी में क्यों छलांग लगाई है यह पता नहीं है। जबकि वह घर से बाजार के लिए निकली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें