फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अन्नपूर्णा गोदाम के लिए विधायक ने रखी आधारशिला

विज्ञापन
बरगदवां खुर्द गांव में विधायक अनिल त्रिपाठी ने अन्नपूर्णा गोदाम के लिए आधारशिला रखा। संवाद
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड कुल्हड़िया के राजस्व गांव बरगदवां खुर्द में शुक्रवार को मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने भूमिपूजन कर अन्नपूर्णा गोदाम की आधारशिला रखी। अन्नपूर्णा गोदाम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन रखा जाएगा।
विज्ञापन


मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि शासन सस्ते गल्ले के राशन के लिए अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत गोदाम निर्माण करा रही है। पूर्ति निरीक्षक बेलहर कलां के अभिषेक कुमार ने बताया कि शासन ने निर्देश जारी किया है कि अब खाद्यान्न सीधे ग्राम पंचायत में ही भेजा जाएगा। कुल्हड़िया ग्राम पंचायत में निर्मित होने वाला जनपद में यह पहला अन्नपूर्णा गोदाम होगा। इसे दस लाख की लागत से बनाया जाएगा।
बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अन्य ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा गोदाम के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही वहां भी निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। पहले कोटेदारों को तहसील स्तर पर स्थित गोदामों से राशन कोटेदारों को भेजा जाता था। शासन के निर्देश के बाद अब सभी ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार पांडेय , सुशील कुमार श्रीवस्तव, ग्राम प्रधान सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें