संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से विधायक अनिल त्रिपाठी ने मिलकर 26 सड़कों के निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा। लोक निर्माण मंत्री ने विधायक को सड़कों के निर्माण पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। विधायक के ज्ञापन पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए आख्या तलब की है।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि भीखडाड दुलहीपार मार्ग, करमैनी से नौगो बैलौहा मार्ग, मुहियापुल घूरापाली मार्ग से जमोहरा मार्ग बखिरा सहजनवां से तिलाठी संपर्क मार्ग समेत मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की कल 26 सड़कों के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया है। लोक निर्माण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश देते हुए आश्वासन दिया है कि सड़कों का निर्माण जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा। इसके लिए धन स्वीकृत किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का जहां कायाकल्प होगा, वहीं, विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।