फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम में 24 से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ

Thu, 18 Jan 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी से 26 जनवरी तक खेलों का महाकुंभ शुरू होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, एथलेक्टिस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को कबड्डी, 25 जनवरी को खो-खो तथा वाॅलीबाल बालक वर्ग तथा 26 जनवरी को एथलेटिक्स बालक और बालिका वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले के इच्छुक समस्त बालक और बालिका खिलाड़ी 24 से 26 जनवरी को प्रातः 10 बजे तक स्टेडियम में अपना और अपरी टीम का पंजीकरण निशुल्क कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें