फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लापता रेडियोलॉजिस्ट का एक सप्ताह बाद भी नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रेडियोलॉजिस्ट रजत पांडेय का एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चला। इससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गोपीपुर गांव निवासी रजत पांडेय (24) पुत्र सतीश चंद्र पांडेय दिल्ली के एक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट थे। सात फरवरी को घर के लिए वह बस से दिल्ली से निकले और आठ फरवरी को खलीलाबाद न उतरकर गोरखपुर चले गए।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि रजत गोरखपुर के नौसढ़ तिराहे पर बस से उतरकर पैदल शहर की तरफ जाते दिखे। उसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा है।
परिवार के लोग रोजाना तलाश कर रहे हैं। रजत के गायब होने से पिता सतीश पांडेय, माता सीमा, बहन ख्याति रोते-रोते अचेत हो जा रही हैं। गांव वालों कहना है कि सतीश चंद्र पांडेय से किसी से दुश्मनी नहीं है। रजत कहा हैं यह पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें