संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लखनऊ स्थित जमीन संबंधी विवाद को लेकर जनवरी में एक युवक के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन केस दर्ज न होने पर शनिवार को पीड़ित अपने साथ कुछ लोगों को लेकर कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में देवरिया गंगा निवासी इंद्रशेखर ने बताया कि उनके भाई चंद्रशेखर एक जन प्रतिनिधि के विश्वसनीय साथी थे। भाई चंद्रशेखर के नाम से मोहनलालगंज लखनऊ में जमीन खरीदी थी। इसमें कुछ रुपये उनके भाई का तथा जन प्रतिनिधि ने शेष रुपये लगाया था। लगभग 4 माह पूर्व जनप्रतिनिधि ने अपने स्कूल पर बुलाया और कहा कि जमीन का बैनामा उनके नाम से कर दो। उनके भाई ने कहा कि उस जमीन के बैनामे में लगभग 28 लाख रुपये स्टांप की कमी की नोटिस आया है। उसे जमा कर दीजिए तथा उसके रुपये दे दीजिए वह बैनामा कर देगा। इस पर जनप्रतिनिधि ने भाई को गाली एवं जान से मारने की धमकी दी।