संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने एक नाबालिग अपहृता को बरामद कर उसके अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना धनघटा पुलिस टीम ने मामले में आरोपी आकाश निवासी बकौली कला को रामजानकी मार्ग सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वादी की नाबालिग पुत्री को एक मार्च को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में वादी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर थाना धनघटा पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सबूत के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।