फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिनी बस स्टैंड का होना था निर्माण, फाइलों में सिमटी योजना

Tue, 02 Sep 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेदुला के पास यही पर बनना था मिनी बस स्टैंड-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में तीन जगहों पर मिनी बस स्टैंड का निर्माण होना था। इसके लिए जमीन भी चिह्नित की गई थी और प्रस्ताव तैयार हो गया था, लेकिन अब तक यह योजना फाइलों में सिमटी रह गई है। मिनी बस स्टैंड का काम शुरू न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वजह यह है कि जो लंबी दूरी की बसें आती हैं वह ओवरब्रिज से पहले ही यात्रियों को उतार दे रही हैं। यात्रियों को सामान सहित चौराहे तक पैदल आना पड़ता है। यदि मिनी बस स्टैंड बन जाए तो यात्रियों को राहत मिल सकती है। सेफ सिटी के तहत शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। जहां मेंहदावल बाईपास चौराहे का चौड़ीकरण कराया गया और सीसीटीवी लगवाएं गए हैं, वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए शहर के तीन स्थानों पर मिनी बस स्टैंड बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कराया था।
मार्च 2024 में बने इस प्रस्ताव के तहत शहर के नेदुला चौराहा, नई तहसील और औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थान चिह्नित किया गया था। मंशा यह थी इन स्थानों पर रोडवेज की बसें रुकेंगी और यात्रियों को राहत मिलेगी, लेकिन अब तक इस योजना पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जबकि शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में शहर की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों के लिए मेंहदावल बाईपास पर बसों को पकड़ने के लिए आने की मजबूरी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत यह है कि लंबी दूरी की रोडवेज बसें ओवरब्रिज से होकर चली जाती हैं, जिससे यात्रियों को मेंहदावल बाईपास तक सामान सहित आने में परेशानी हो रही है। यात्री दिनेश कुमार, महेंद्र त्रिपाठी आदि ने बताया कि मिनी बस स्टैंड न होने से काफी दिक्कत हो रही है। शहर का दायरा बढ़ रहा है, यदि मिनी बस स्टैंड बन जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें