फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी आयोजन एसपी संदीप कुमार मीना के देखरेख में हुआ। एसपी ने अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस कर्मियों को सख्त आदेश दिए। जनपद मे अच्छे कार्य करने वाले 30 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को कॉप ऑफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित किया गया। एसपी ने सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने, अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए भी निर्देश दिए गए। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्रवाई करने के लिए बताया। इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल के विधिक निस्तारण के लिए निर्देश दिए। साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए बताया। गोष्ठी के दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह के साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, एसओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें