फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच बना गड्ढा, दुर्घटना की आशंका

Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग पर करैली के पास सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आने जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कहना है कि यदि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जाता है। स्थिति यह है कि इस गड्ढे को भरवाया नहीं जा रहा है, इससे जंगल कला बघौली के पास भी छोटे  छोटे गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं।  करैली निवासी अनिल भारद्वाज, भवानी गाड़ा निवासी चंद प्रकाश ने बताया कि सड़क पर बना गड्ढा जानलेवा हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए। 
विज्ञापन


धनघटा-उमरिया मार्ग क्षतिग्रस्त, लोग परेशान
खलीलाबाद से मुखलिसपुर तक अच्छी सड़क होने से यात्रा करना जितना आसान हो गया है। उतना ही कठिन मुखलिसपुर से उमरिया बाजार तक जाना है। धनघटा तक तो कुछ गनीमत है, लेकिन धनघटा से उमरिया तक जान जोखिम में डालकर जाना पड़ रहा है।
  बता दें कि घाघरा नदी के बिड़हर घाट पर पुल बन जाने से इस मार्ग पर यातायात बढ़ गया है। इस सड़क से वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, अंबेडकरनगर आदि जगहों पर जाने के लिए रोजाना दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भीड़ लगी रहती है। अंबेडकरनगर जिले में एक स्थान पर किए जा रहे बालू खनन से बालू लादकर भारी वाहन रोजना सैकड़ो की संख्या में आते जाते है। जिसका नतीजा यह है कि धनघटा से उमरिया बाजार तक सड़क जगह जगह गड्ढ़े में तब्दील हो गई। इस मार्ग पर सबसे कठिन साइकिल से आना जाना हो गया है। ग्रामीण बृजेन्द्र, अजय पांडेय, हरिओम सिंह, सी बी गुप्ता, दीपक, रमेश यादव, दिनेश आदि का कहना है कि उमरिया बाजार के लिए धनघटा से जाने के लिए सौ बार सोचना पड़ रहा है। इस सड़क की मरम्मत जब तक नही होगी तब तक यहा के लोगो के लिए परेशानी तो रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें