फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। बेलहरकला थाना क्षेत्र के परासी गनवरिया गांव के बाहर सीवान में बृहस्पतिवार की सुबह सीवान में शीशम के पेड़ से अधेड़ का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की सूचना के बाद बेलहरकला व दुधारा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। बेलहरकला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

परासी गनवरिया गांव के बाहर शव की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव की पहचान गांव निवासी मुनिराम 50 वर्ष पुत्र मंगल के रूप में हुई। आसपास के लोगों की मानें तो मुनिराम के पत्नी की मौत काफी पहले हो चुकी है। मुनिराम के लड़के की उनसे नहीं बनती थी। बृहस्पतिवार को वह अपने घर से सुबह 9 बजे के आसपास निकले थे। उसके बाद गांव के बाहर शीशम के पेड़ से उनका शव लटकता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। एसओ बेलहरकला अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें