फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खड़ी ट्रक में घुसी कार, दो जख्मी, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रैना पेपर मिल के पास बुधवार को देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक के जाकर घुस गई। घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जबकि घटना के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रैना पेपर मिल से बुधवार की देर रात लगभग 1:45 बजे के करीब एक ट्रक हाइवे पर खड़ी थी। उसी समय बस्ती से गोरखपुर की तरफ आ रही कार खड़ी ट्रक में पीछे से जाकर घुस गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी को स्टार्ट कर वहां से चला गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरु कर दिया। घायल की पहचान नितेश सिंह और यशपाल सिंह निवासी बखियाखोर थाना खजनी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। वहीं घटना की सूचना के बाद परिजन भी आ गए। जिला अस्पताल पर चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें