फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए ग्राहकों ने बैंक में किया हंगामा

Wed, 25 Apr 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसबीआई शाखा धनघटा पर कैश न मिलने से हंगामा करते ग्राहक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा धनघटा में बुधवार को ग्राहक कैश न मिलने से नाराज हो गए। बैंक के अंदर कैशियर और ग्राहकों के बीच विवाद होता देख शाखा प्रबंधक पहुंच गए और ग्राहकों को बैंक परिसर से बाहर कर दिया। उसके बाद ग्राहक बैंक के बाहर हंगामा खड़ा कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। कैश की आस में बैंक आए लोग शाम को निराश होकर घर लौट गए।        
विज्ञापन

 बैंक में कैश निकालने के लिए पहुंची मीरा, रजनी, हनुमान, लक्ष्मण, करुणेश पांडेय आदि का आरोप है कि वह सुबह दस बजे ही बैंक पहुंच गई थी। तभी से लाइन में खड़े होकर कैश मिलने का इंतजार कर रहीं थीं। शाम चार बजने को हुुआ तो कैशियर ने कैश देने इंकार कर दिया। कैश न देने का कारण पूछने पर बैंक कर्मी तरह-तरह की बात करते हुए मुकदमें में फंसा देने की धमकी देने लगे।

इतने में शाखा प्रबंधक पहुंच गए और सभी ग्राहकों को बैंक के गार्ड के साथ मिलकर धक्का मारकर बैंक से बाहर करा दिया। ग्राहकों का आरोप है कि वह तीन दिन से कैश लेने के लिए बैंक आते हैं लेकिन कैश नहीं मिल पा रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि कैशियर दस हजार रुपये तक का भुगतान नही कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोगों को कैश काउंटर में बुलाकर मोटी रकम का भुगतान उनके सामने किए गए।
विज्ञापन


बैंक में विवाद होता देख प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर सीओ ए के मिश्रा फोर्स सहित पहुंच गए और बैंक के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दूसरी तरफ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि चार बजे कर 15 मिनट तक भुगतान किया गया । कुछ लोग आवेश में आकर कैशियर को अपशब्द कहने लगे। जिससे बैंक के अंदर अव्वयवस्था फैल गई। किसी को धक्का नहीं दिया गया है। उन्होंने ग्राहकों के आरोप को बेवुनियाद बताते हुए कहा कि स्टाफ की कमी है। जिसके कारण भुगतान में विलंब जरूर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें