फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जीजीआईसी में कॅरिअर गाइडेंस के साथ मेधावियों को किया गया सम्मानित

Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कक्षा 10 और 12 की छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॅरिअर गाइडेंस की वृहद एवं विस्तृत जानकारी के लिए गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों की काउंसलिंग कृषि क्षेत्र, सर्विस सेक्टर, मेडिकल एवं पैरामेडिकल क्षेत्र, इंजीनियरिंग, शोध कार्य सरकारी सेवाओं में जाने हेतु आयोजित परीक्षाएं, कौशल पर आधारित क्षेत्र एवं अन्य संभावनाओं के विषय में की गई। विस्तृत चर्चा परिचर्चा द्वारा छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया गया। विशेषज्ञ वक्ता डॉक्टर रचना, ओ एन मिश्रा, अभिषेक, अजीत त्रिपाठी, मौलेंदु ने कॅरिअर से संबंधित जानकारी छात्राओं को दी।
प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने कहाकि स्मार्ट बोर्ड पर शासन एवं विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रही निशुल्क एप जिस पर पठन-पाठन की सुविधाएं उपलब्ध है, बच्चों को दिखाई गई तथा रजिस्ट्रेशन का तरीका बताया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा 10 की टॉपर रोशनी 93 प्रतिशत तथा कक्षा 12 की टॉपर नाजिश उमर 81 प्रतिशत को विशेष पुरस्कार दिया गया तथा अन्य छात्राओं को पुस्तक मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें