मगहर। संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय के कक्षा-10 के छात्र रोहित चौरसिया 94 प्रतिशत, शुभम गुप्ता 92 प्रतिशत, छात्रा प्रियांशी 91 प्रतिशत, छात्रा अंजली 90 प्रतिशत के साथ ही कक्षा-12 के छात्र अभय गुप्ता ने 89 प्रतिशत पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यही बच्चे समाज व देश की धरोहर हैं। जो आगे चलकर अपने कर्तव्यों से नई-नई ऊंचाइयां छुएंगे। साथ ही समाज व देश की सेवा में समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर डाॅ. मुकेश यादव, राजेश चंद, रामकुंवर मौर्य, डाॅ. अष्टभुजा चौधरी, मोहम्मद दीन, गौरव यादव, सत्येंद्र यादव, वागीश पांडेय,संतोष कुमार, आशुतोष सिंह, सम्पूर्णानंद त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।