फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा के मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धर्मसिंहवा में बृहस्पतिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल, शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने की तथा संचालन अब्दुल करीम रिजवान ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 की टॉप-10 सूची में छोटेलाल, सत्यम सिंह अर्कवंशी, शुभम पुत्र मनोज कुमार, सबीहा खातून, अंकित कुमार, हरिकेश पांडेय, आलोक यादव, आकाश कुमार प्रजापति शामिल रहे। इस दौरान अजय कुमार, धर्मवीर चौधरी, गुलाम वारिस, विजय, अनिल, कमलापति सिंह, नासिर अली एवं फूलमती मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें