फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभिभावकों की मौजूदगी में मेधावी बच्चे पुरस्कृत

Sun, 25 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
न्याय पंचायत नंदौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हा पर शिक्षा चौपाल में उपस्थित शिक्षक व अभिभ
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लॉक के न्याय पंचायतों में शनिवार को संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल आयोजित किया गया। जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में मेधावी बच्चों को मेडल-प्रमाणपत्र व केंद्र-राज्य की शिक्षा योजनाओं, डिजिटल शिक्षा व बच्चों को स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के विषय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

न्याय पंचायत भिटियां कला में शिक्षा चौपाल कन्या प्राथमिक विद्यालय कुसौना खुर्द पर, परसा पांडेय का उक्त गांव के कंपोजिट विद्यालय पर, बढ़या ठाठर का उक्त गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर, नंदौर का उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हा समेत सभी न्याय पंचायतों में शिक्षा चौपाल आयोजित किया गया।
ग्राम प्रधान कुसौना खुर्द किसींजर राय ने सभी शिक्षकों से जीवन मूल्य, अनुशासन और नैतिक शिक्षा देने और अभिभावकों से नियमित संपर्क बनाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से बच्चों की सीखने की गुणवत्ता में सुधार और निपुण मूल्यांकन में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

एआरपी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। बड़ी संख्या में अभिभावक, बच्चे व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभिभावकों से अपील की कि वे डीबीटी के माध्यम से भेजे गए धन का उपयोग बच्चों के लिए गणवेश और शिक्षण सामग्री खरीदने में करें।
उन्होंने बच्चों के नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अभिभावकों को घर पर बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सरवरे आलम, जुबेर अहमद अंसारी, राजकुमार, चंदन कुमार, उमेश कुमार गौतम, विनोद प्रसाद, राममिलन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें