फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा, उमस व गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
गर्मी से सड़क पर हर कोई परेशान दिखा। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तेज धूप होने और बारिश थमने से पारा फिर चढ़ने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के चलते लोग घरों से निकलने में कतराते रहे। दूसरी तरफ बारिश न होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शनिवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से परेशान रहे।
दिनभर मौसम तल्ख बना रहा है। ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी से जूझते रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी पारा और चढ़ सकता है। दूसरी तरफ बारिश भी थम गई है। दो दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वजह यह है कि धान की रोपाई कर चुके किसान फसल की सिंचाई को लेकर परेशान है।
विज्ञापन

किसान श्रवण कुमार, दशरथ यादव आदि ने बताया कि दो दिनों से अच्छी बारिश न होने से फसल सूखने लगी है। डीजल महंगा होने के नाते खरीद कर निजी संसाधन से सिंचाई कर पाना संभव नहीं हो रहा है। यदि बारिश नहीं हुई तो फसल बर्बाद हो सकती है।
0000000000000000000000
तापमान में अभी और वृद्धि होने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ने के आसार है। हालांकि दो दिन बाद बारिश होने की संभावना है। इससे राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें