फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारा <bha>@</bha> 43...हीट वेव का फिर दिखा असर, महकमा अलर्ट

Mon, 29 Apr 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल सहित सीएचसी पर कोल्ड वार्ड सक्रिय
विज्ञापन

- दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीटवेव का असर रविवार से दिखने लगा है। सुबह से गर्म हवा चल रही है। पारा एक बार फिर 43 डिग्री पहुंच है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। शासन स्तर से भी हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में तैयारी की गई है। दूसरी तरफ सुबह से ही सड़कों पर लोग कम निकले। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।
रविवार को अधिकतम तापमान 43 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही लू का असर देखने को मिला। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों से कम संख्या में निकले। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर आए वह चेहरे पर गमछा बांधकर निकले। दिन में दुकानों पर ग्राहक अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही पहुंचे।
विज्ञापन

हीट वेव के एलर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है। जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी पर कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं, जहां पर हीट वेव से प्रभावित लोगों को रखकर इलाज किया जाएगा। रविवार को जिला अस्पताल में बनाए गए कोल्ड वार्ड की सुबह ही साफ-सफाई कराई गई। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए।

तालाब-पोखरों में डुबकी लगाते दिखे बच्चे
गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। कुछ लोग नजदीक के तालाब-पोखरे में डुबकी लगाते दिखे। ताकि गर्मी से राहत मिल सके। शहर के बरई टोला स्थित तालाब में सुबह से ही तमाम लोग डुबकी लगाते रहे। साथ ही लोग शीतल पेय का उपयोग कर रहे हैं। इसमें बेल का सरबत, सत्तू, लस्सी, गन्ना का रस आदि शामिल हैं।

अभी और बढ़ेगा तापमान, झेलनी पड़ेगी परेशानी
अप्रैल माह में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। अभी मई व जून का महीना आने वाला है। ऐसे में संभावना है कि तापमान और बढ़ेगा। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। शहर के निवासी राम निवास, दीनदयाल आदि ने कहा कि गर्मी के कारण काफी परेशानी हो रही है। मई-जून में समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में लोगों को इससे बचना चाहिए। इसके लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। पूरी बांह के कपड़े पहने और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करें। करीब एक सप्ताह तक मौसम इसी प्रकार बने रहने के आसार है।

- अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, कुमार गंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें