संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में चल रहे माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में अंको के आधार पर मेंहदावल तहसील चैंपियन बना। जबकि खलीलाबाद दूसरे और धनघटा तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि 800, 1500, 3000 मीटर दौड़ में अरुण मेंहदावल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह से 100 मीटर दौड़, लंबी कूद हाफ स्टेप जंप में अर्जुन मेंहदावल को गोल्ड मेडल, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़ में सलोनी मेंहदावल को गोल्ड मेडल, डिसकस, गोला फेंक में आंचल खलीलाबाद को गोल्ड मेडल, लंबी कूद, ऊंची कूद में कशिश मेंहदावल को गोल्ड मेडल मिला।
उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चले प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर मेंहदावल तहसील ने 315 अंक हासिल कर चैंपियनशीप अपने नाम की। इसी तरह से 226 अंक लेकर खलीलाबाद दूसरे स्थान पर और 119 अंक लेकर धनघटा तहसील तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीम व अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने मेडल देकर सम्मानित किया।
बस्ती मंडल की एथलेक्टिस प्रतियोगिता 17 और 18 अक्तूबर को इसी विद्यालय में आयोजित है। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल शिक्षक महेंद्र यादव, सुधीर कुमार, मौलेन्दु नारायण पांडेय का सहयोग रहा।
इस अवसर पर अमरजीत वर्मा, दिवाकर उपाध्याय, सोनिया, सविता यादव, विकास कुमार मौर्य, विजय कुमार, शेषपाल सिंह, उदयभान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, योगेंद्र सिंह, रवि कुमार श्रीवास्तव, विवेकानंद यादव, अंकित यादव, मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।