फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदावल, खलीलाबाद में बनेगा कान्हा उपवन

Sun, 18 Sep 2016 11:18 PM IST
वीरेंद्र यादव/Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
 छुट्टा पशुओं के चलते नगरीय क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन ने पहल की है। इसके तहत नगर पंचायत मेंहदावल और नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में कान्हा उपवन बनाने की योजना है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने दोनों नगरों के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। शीघ्र ही मेंहदावल व खलीलाबाद में कान्हा उपवन बनाने की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन जहां पटरी दुकानदारों को समस्या झेलनी पड़ती है वहीं आए दिन शहर में जाम भी लगता है। साथ ही वाहन चालक छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी के कारण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग शहरी क्षेत्र के लोग वर्षों से करते आ रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व नगर पंचायत मेंहदावल के जिम्मेदारों ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

मेंहदावल व खलीलाबाद में कान्हा उपवन नाम से काजी हाउस बनाने के लिए प्रत्येक को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कान्हा उपवन बनाने के लिए मेंहदावल व खलीलाबाद में जमीन की व्यवस्था भी हो गई है। शीघ्र ही कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इससे शहरी क्षेत्र में विचरण करने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़कर उसमें रखा जाएगा, ताकि लोगों को छुट्टा पशुओं के कारण होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।
विज्ञापन


नगर पंचायत मेंहदावल व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अधिशाषी अधिकारी उमाकांत मिश्र ने कहा कि छुट्टा पशुओं के कारण होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद खुले में घूमने वाले पशुओं को पकड़वाकर उसमें रखा जाएगा। इसके साथ ही पशु मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें