फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग नौगों गांव के किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से तंग नौगों गांव के किसान ने की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बीमारी से ग्रसित नौगों गांव के एक किसान ने सोमवार को सीवान में बबूल के पेड़ में गमछे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नौगों गांव निवासी संदीप और प्रदीप ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता गणेश उर्फ डग्गे पुत्र ब्रजलाल गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इलाज में काफी पैसा खर्च होने से परेशान रहते थे। पिता की दवा चल रही थी। सोमवार को घर से भोजन करके पिता सीवान में गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। उसी दौरान बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे में लटक कर पिता ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर दोनों भाई गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर गए जहां पिता की लाश पेड़ से लटकती मिली। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें