फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: -27 करोड़ से बनेगा मेंहदावल बौधरा बाबा मार्ग

विज्ञापन
मेंहदावल-बौधरा मार्ग का ​शिलान्यास करते विधायक-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
मेंहदावल। जिले के बौधरा बाबा से मेंहदावल जाने वाले मार्ग का बुधवार को निर्माण शुरू हुआ। विधायक अनिल त्रिपाठी ने सोनवरसा मोड़ पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस सड़क का उच्चीकरण करते हुए इसे 5. 5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इससे पूर्व यह सड़क सिंगल लेन की सड़क थी। वर्तमान में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से कछार क्षेत्र और मेंहदावल नगर के बीच की दूरी कम होगी, जिससे बौधरा बाबा के श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का आवागमन आसान होगा। साथ ही, इस सड़क के बनने से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को कई तरह के लाभ होंगे। उन्होंने सभी को इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर गंगाराम निषाद, लालबहादुर चौहान, बृजनंदन पाठक, टुनटुन राय, हैप्पी राय, महेश पांडेय, सुभसागर पांडेय व लोक निर्माण विभाग अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें