फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश तक पहुंची मगहर महोत्सव की महक

विज्ञापन
विदेश तक पहुंची मगहर महोत्सव की महक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मगहर(संतकबीरनगर)। मगहर महोत्सव के छठे दिन बृहस्पतिवार को फ्रांस समेत कई देशों से आए विदेशी सैलानियों ने कबीरचौरा पहुंचकर संत कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने महंत विचार दास से कबीर साहेब के बारे में जानकारी हासिल की। विदेशी सैलानियों से बातचीत के बाद संत डॉ. हरिशरण शास्त्री ने बताया कि प्रयागराज में कुंभ मेला देखने पहुंचे सैलानी संत कबीर व मगहर महोत्सव के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे। सैलानियों ने संत कबीर के विचारों पर चर्चा की। मंहत विचार दास ने उन्हें संत कबीर की शिक्षाओं की जानकारी दी जिसे विदेशी सैलानियों ने काफी सराहा।  
विज्ञापन

 पर्यटक दल के सदस्य जाराग्रेड ने बताया कि उनके नेतृत्व में स्विटजरलैंड, फ्रांस, पुर्तगाल व बेल्जियम से कुल 11 सदस्य भारत घूमने हैं, जो प्रयागराज में कुम्भ मेला के बाद वाराणसी गए थे। वहां से बृहस्पतिवार की शाम को संतकबीर निर्वाण स्थली के दर्शन को पहुंचे थे। जाराग्रेड ने बताया कि अब तक 116 बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। जिसमें से आठ बार वाराणसी जा चुके हैं, लेकिन उनका व टीम का मगहर में प्रथम आगमन है। संतकबीर से जुड़ी जानकारी लेने के बाद यह टीम पुन: कुंभ मेले के लिए रवाना हो गई।  इदौरा अरविंद दास, शांतिदास समेत कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें