फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा लोक अदालत में 6183 वाद निस्तारित

Sun, 13 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेगा लोक अदालत के आयोजन के क्रम में शनिवार को संतकबीरनगर दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालत आयोजित हुई।
विज्ञापन

 लोक अदालत के कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज मोहम्मद सैय्यद हसीब, एसपी वीपी श्रीवास्तव और एडीएम केपी यादव ने किया। जनपद के विभिन्न तहसीलों और दीवानी न्यायालय में कुल 8942 मामले लगाए गए थे, जिसमे से 6183 वाद निस्तारण किया गया। अर्थ दंड के रूप में पौने दो लाख रुपये वसूल किए गए।
जिला जज मोहम्मद सैयद हसीब ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा। जनपद की जनता ने बैंकों द्वारा लगाए गए स्टाल में आकर अपने ऋणों की अदायगी के प्रति काफी सजक नजर आई। एडीजे प्रशांत मिश्र के न्यायालय में 128 वाद लगाए गए थे।
विज्ञापन

 जिसमें से 52 वाद निस्तारित हुए। 75 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में आए। एसडीएम सदर ने फौजदारी के 131, राजस्व के 18 वाद निस्तारित किए गए। 18 किसान भूमिधर हो गए। मेंहदावल तहसील में तहसीलदार न्यायालय में 151 वाद और एसडीएम न्यायालय में 103 वाद निस्तारित किए गए।
इस अवसर पर एडीजे एके सक्सेना, एडीजे प्रशांत मिश्र, सीजेएम महेंद्र कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय कुमार गौड़, सिविल जज जूनियर डिवीजन आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें