फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sun, 13 Dec 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन में रविवार को कड़ी चौकसी के बीच नौ मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होगी और अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

 मतगणना को सकुशल संपंन कराने के लिए प्रशासन ने शनिवार देर शाम तक तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसके जरिए मतगणना टेबल और मतगणना एजेंटों की हर हरकत पर नजर रखी जाएंगी। मतगणना के लिए कुल 432 टेबल लगाए गए हैं। चरणवार मतगणना एजेंटों को परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
शनिवार को दिनभर अधिकारीे मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मतगणना कार्मिकों को गणना का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मतगणना टेबल के सामने बैरीकेडिंग कराकर उस पर लोहे की जाली लगाई गई है, ताकि कोई भी एजेंट या प्रत्याशी मतपत्र तक न पहुंच सके।
विज्ञापन

 इस बात का ध्यान रखा गया कि टेबल पर मतों की गिनती के समय एजेंट प्रत्येक वोट पर नजर रख सके। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने        पाएं। इसके जरिए मतगणना कार्मिकों व एजेंटों पर भी नजर    रखी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें