फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 को

Wed, 04 Feb 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के लिए बैठक करते न्यायिक ​अ​धिकारी-स्रोत न्यायालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर विभिन्न थानों एवं तहसीलों में तैनात पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता के लिए आम जन मानस में इसका प्रचार प्रसार होना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में प्रचार करें तथा लोगों को बताएं कि मेगा शिविर में किसी भी सरकारी योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाएं। ताकि मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में चिन्हित करके लाभ दिया जा सके। इस अवसर पर एलएडीएस के चीफ अंजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें