फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक : एक सप्ताह तक और झेलनी होगी सफर में परेशानी

विज्ञापन
मेगा ब्लाॅक के चलते सूना पड़ा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर में मेगा ब्लाॅक के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। साथ ही कई पैसेंजर, इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें निरस्त की जा चुकी हैं। अभी एक सप्ताह तक इसी प्रकार की स्थिति बने रहने की आशंका है।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और निरस्तीकरण से यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ रहा है। इस वजह से यात्रियों को समय और पैसे का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के चलते 12 अप्रैल से ही कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित हो चुका है। 26 अप्रैल को गोरखधाम और यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है। साथ ही 27 अप्रैल को राप्तीसागर ट्रेन भी निरस्त रहेगी। दूसरी तरफ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और निरस्त होने से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। लंबी दूरी के यात्री खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट बसों से सफर करने में लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाले राम सुरेश, चंद्रिका आदि ने बताया कि ट्रेन का सफर सस्ता होने के चलते पहली पसंद है लेकिन मजबूरी में अधिक किराया देकर प्राइवेट बस से यात्री करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें