फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक : निरस्त रहीं कई ट्रेनें यात्रियों का सहारा बनीं रोडवेज बसें

Thu, 25 Sep 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। त्योहार में लोग घर लौट रहे हैं, लेकिन मेगा ब्लॉक ने उनकी मुसीबत बढ़ा दी है। मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें निरस्त हो जाने से आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को स्थिति यह रही कि रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। सूचना बोर्ड पर कहीं के लिए कोई ट्रेन नहीं है अंकित रहा। ऐसे में लोगों के लिए रोडवेज की बसें ही सहारा बनीं। पूर्वाेत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ में कार्य कराए जाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते बुधवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस के साथ ही गोरखपुर-अयोध्या और गोरखपुर गोंडा पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहीं। इसके साथ ही वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई गईं।
विज्ञापन

इसका असर सीधे यात्रियों पर पड़ा है। इस समय जो लोग बाहर रहते हैं वह लोग दशहरा पर्व पर घर लौट रहे हैं, लेकिन ट्रेनों की आवाजाही बंद होने ने उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनें निरस्त होने से मजबूरी में लोगों को मेंहदावल बाईपास पहुंचकर रोडवेज की बसों से सफर करना पड़ा। हालांकि परिवहन निगम ने गोरखपुर से 64 अतिरिक्त बसें चला रही है, इसके बाद भी बसों में यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें