सेमरियावां। क्षेत्रपंचायत सेमरियावां की 25 सितंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक 9 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से ब्लाॅक सभागार में होगी।
बीडीओ सेमरियावां धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई थी। ब्लाॅक प्रमुख मजहरूननिशा ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि 25 सितंबर की बैठक स्थगित कर नौ अक्तूबर को बैठक आयोजित की जाए। इस लिए 25 सितंबर को आयोजित बैठक स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक नौ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे ब्लाॅक सभागार में आयोजित की गई है।
तीसरी बार स्थगित की बैठक : इसके पहले 25 अगस्त बैठक बुलाई गई। फिर स्थगित कर 9 सितंबर और फिर 25 सितंबर निर्धारित की गई। फिर 25 सितंबर की बैठक स्थगित कर नौ अक्टूबर कर दी गई है। संवाद