फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आज से मेगा ब्लॉक, प्रभावित होगा रेल यातायात, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Sat, 12 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर में कार्य कराए जाने के लिए मेगा ब्लॉक के चलते 12 अप्रैल से तीन मई तक गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इससे रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर प्रतिदिन करीब 100 ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें अप और डाउन 33-33 ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही कई माल वाहक ट्रेनें आती-जाती है। खलीलाबाद से लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन अब 12 अप्रैल से गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के कारण इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसका असर परिवहन निगम की बसों पर भी पड़ेगा और बसों में भीड़ अचानक बढ़ जाएंगे। ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को मजबूरी में बसों से सफर करना पड़ेगा। परिवहन निगम की बसों की संख्या भी इतनी नहीं है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसका बोझ उठा सके।
विज्ञापन


-

मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी कई ट्रेनें

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक परिचालन सुगमता के लिए गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर नान इंटरलाॅक कार्य के कारण छपरा से 16, 21, 23, 25 व 28 अप्रैल तथा दो मई को चलने वाली 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-वाराणसी-कानुपर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएंगी। इंटर सिटी एक्सप्रेस 14 अप्रैल से तीन मई तक निरस्त रहेगी। साथ ही अभी ट्रेनों की लिस्ट अपडेट की जा रही है। जिनकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें