फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रही खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की तस्वीर

विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिजिटल टिकट बनवाने के लिए लगी स्क्रीन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बदल रही खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की तस्वीर
विज्ञापन

- चल रहा है निर्माण कार्य, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आदर्श बनाने की मुहिम तेज हो गई है। यात्रियों को ओवरब्रिज से होकर आने-जाने के लिए लिफ्ट बनाया जा रहा है। सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
दोनों प्लेटफार्म पर वाटर वेंडिंग मशीन लगा दी गई है। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। डिजिटल टिकट के लिए एलईडी स्क्रीन लगा दी गई है। जल्द ही इन सुविधाओं का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने के लिए 2017 में प्रस्ताव तैयार कराया गया था। हादसे को रोकने के लिए दोनों तरफ जाली लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से 12 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। हर तरफ लाइटें भी लगाई गई हैं। कूड़ा डालने के लिए हर जगह डस्टबिन उपलब्ध है।
ओवरब्रिज पर जाने के लिए बनाई जा रही लिफ्ट
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक और दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट बनाई जा रही है। कार्य अंतिम चरण में है। इससे यात्रियों को एक दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में सुविधा होगी। जो लोग उत्तरी क्षेत्र से शहर में जाना चाहते हैं, उन्हें इससे फायदा होगा।
चार स्थानों से ले सकेंगे डिजिटल टिकट
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट की लाइन से यात्रियों को बचाने के लिए टिकट खिड़की पर ही डिजिटल टिकट के लिए चार स्थानों पर स्क्रीन लगाया गया है। जहां पर लोग टिकट प्राप्त करने से लेकर ट्रेनों में आरक्षण की स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का प्रयास किया जा रहा है। लिफ्ट तैयार कराया जा रहा है। कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक्स सीढ़ी पर भी काम शुरू हो जाएगा। वाटर वेंडिंग मशीन के साथ ही टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है। इन सभी सुविधाओं का लाभ जल्द ही यात्रियों को मिलेगा।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें