फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों के समन्वय से ही मिल सकती है जेई-एईएस से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागों के समन्वय से ही मिल सकती है जेई-एईएस से निजात
विज्ञापन

एक से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, दी गई विविध जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एक जुलाई से चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा । इसके साथ ही 12से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें शामिल विभागों के समन्वय से ही जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्युट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से निजात पाई जा सकती है। इसलिए आवश्यक है कि सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए बेहतर तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि गांवों व शहरों में स्वच्छता के साथ ही झाड़ियों की कटान, पशुओं के रहने के स्थानों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चूहा, गिलहरी, छछूंदर आदि के शरीर पर पाये जाने वाला स्क्रबटाइफस विषाणु कई गंभीर बीमारियों का कारक होता है। यह विषाणु इन जीवों के शरीर से झाड़ियों में चिपक जाता है और वहां खेलने वाले बच्चों को संक्रमित कर देता है, इसलिए इन पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। कृषि विभाग के सहयोग से यह कार्य सुगमता से संपन्न हो जाएगा। सभी ब्लॉकस्तरीय प्रशिक्षक अपने ब्लॉकों पर जाकर अभियान से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा निगरानी समितियों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी प्रदान करें। इस दौरान एसीएमओ डॉ. मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस. रहमान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम, यूनीसेफ, डब्ल्यूएचओ व पाथ से जुड़े अधिकारियों के साथ ही अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें