फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुढ़ाननगर में कोटेदार चयन प्रस्ताव के लिए खुली बैठक में नही पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुढ़ाननगर गांव में मंगलवार को कोटेदार चयन के लिए बुलाई गई। बैठक में कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसकी वजह से बैठक नहीं हो सकी। बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह फोर्स के साथ शाम तीन बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय में मौजूद रहकर अधिकारी व कर्मचारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

एसडीएम खलीलाबाद के निर्देश पर बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने छह जून को बुढ़ाननगर गांव में कोटेदार चयन प्रस्ताव के लिए बैठक निर्धारित की। बीडीओ की ओर से बैठक के लिए एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी और ग्राम सचिव अश्वनी कुमार गौतम और राहुल यादव को नामित कर जिम्मेदारी दी गई। पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई। सुबह से शाम तीन बजे तक बैठक के लिए नामित अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे।
अलबत्ता पुलिस फोर्स शाम तीन बजे तक मौजूद रही। बैठक के लिए नामित अधिकारी मोबाइल फोन बंद कर रखा था। बीडीओ ने एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी और ग्राम सचिव राहुल यादव को नोटिस देकर जवाब मांगा है। बीडीओ ने बताया कि एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी और ग्राम सचिव राहुल यादव बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से गायब रहे। मोबाइल भी बंद कर रखा था। जब तक बुढ़ाननगर में बैठक कर कोटेदार चयन प्रस्ताव नहीं करा लेते हैं, तब तक वेतन बाधित रहेगा। साथ ही मोबाइल बंद और बैठक में उपस्थित न होने का कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


पूर्व में भिड़ गए थे दो पक्ष, दर्ज हुआ था केस
इसके पूर्व बुढ़ाननगर ग्राम पंचायत में 17 मई को कोटेदार चयन प्रस्ताव के लिए खुली बैठक आयोजित की गई थी। इसमें एक पक्ष से समीउल्लाह तथा दूसरे पक्ष से इम्तियाज अहमद पुत्र अब्दुल वहीद आवेदक थे, लेकिन कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई। अगले दिन 18 मई को गांव में एक चाय की दुकान पर पक्ष विपक्ष में कोटेदार चयन को लेकर विवाद व मारपीट हो गई। एक पक्ष के समीउल्लाह को काफी चोटें आईं, अभी भी लखनऊ में इलाज चल रहा है। एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने इम्तियाज अहमद, मो.शोएब, सुहेल अहमद, करम हुसेन, राजू तथा तव्वआब समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने समीउल्लाह, वसीउल्लाह, शारिक तथा तारिक के खिलाफ बंधक बनाकर मारने-पीटने, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया था।
इधर ग्राम प्रधान अब्दुल हकीम ने भी गांव में कोटेदार चयन के तनाव को लेकर डीएम को पत्र सौंपा था। गांव में हालात सामान्य होने तक कोटेदार चयन बैठक निर्धारित न किया जाए, फिर भी बैठक निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें