फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण कर नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर बाजार ने पौधरोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। नगर पंचायत के अस्थायी कार्यालय के सामने पौधरोपण करने के दौरान अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना सभी मानव का धर्म है। अपने धर्म की रक्षा अच्छे कर्म के साथ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

धरती पर हरियाली आएगी तो मानव के चेहरे पर खुशहाली अवश्य आएगी। इस कारण पेड़ों को लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करके धरती को हरा भरा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के सुरक्षा के लिए नगर पंचायत में अच्छी साफ-सफाई के साथ कूड़ा करकट को हटाया जा रहा है। नगर पंचायत जितना ही स्वच्छ रहेगा उतना ही लोग स्वस्थ है और खुशहाल होंगे। इस मौके पर प्रदीप अग्रहरि, नरेंद्र पांडेय, दिलीप राय, सच्चिदानंद निगम, परशुराम चौहान आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें