फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पीएम आवास को जल्द पूर्ण कराएं : पीडी

विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक में पीएम आवास की समीक्षा बैठक करते पीडी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अधूरे पीएम आवास को जल्द पूर्ण कराएं : पीडी
विज्ञापन

- परियोजना निदेशक ने ब्लॉक कार्यालय में की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। परियोजना निदेशक (पीडी) सुरेंद्र कुमार गुप्त ने बुधवार को सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय में पीएम आवास की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अपूर्ण पीएम आवास जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
पीडी ने बताया कि पीएम आवास योजना की योजना समीक्षा की गई। इसमें अधूरे पड़े आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनो को मुख्यमंत्री आवास दिया जाना है। अपात्रों को किसी भी दशा में आवास नहीं दिया जाना है। लाभार्थी को किसी भी कर्मचारी को आवास के लिए अनुचित मांग की शिकायत मिलने पर वह स्वयं मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, मनरेगा सहायक पटल मिहिर प्रसाद गौतम, कंप्यूटर आपरेटर डी. चौधरी, ग्राम सचिव असदुल्लाह खान, योगेंद्र गौड़, अनिल कुमार चौधरी, गुलाब चंद, सुनीता मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें