फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सात नमूने हुए फेल

विज्ञापन
मनियरा क्षेत्र में खाद्य सामग्री की जांच करते खाद्य अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जांच में सात नमूने हुए फेल
विज्ञापन

- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने 40 नमूनों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बुधवार को 40 नमूनों की जांच की, जिसमें सात नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। वहीं जगह-जगह जागरूकता कैंप आयोजित कर लोगों को मिलावट के संबंध में जांच करने की विधि बताई गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति ने बताया कि मनियरा, कांटे चौराहा, सेमरियावां बाजार, बाघ नगर में उपभोक्ता व व्यापारियों को जागरूक किया गया। शासन के जरिए उपलब्ध कराई गई पत्रिका का भी वितरण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, सामानों के रखरखाव और मिलावट से बचने के घरेलू विधियों की जानकारी दी गई। खाद्य सचल वाहन द्वारा कुल 40 नमूनों की जांच की गई। जिसमें से सात नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। जिनको सुधार करने के लिए निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें