फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मीट विक्रेता की मौत

Fri, 05 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मीट विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी 28 वर्षीय अख्तर अली पुत्र नूर मोहम्मद मैनसिर चौराहे पर मीट बेंचने का काम करते थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे वे बाइक से घर आ रहे थे।

धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव के पास पहुंचे ही थे,उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई।

पीड़ित के गांव के रहने वाले अरविंद चौधरी ,बच्चू लाल और बसपा नेता अखिलेश चौधरी बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। लोगों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मीट विक्रेता अख्तर अली की मौत होने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही मृतक के छोटे भाई अख्तर को पेरोल पर छोड़ने की मांग की। बताया गया कि अख्तर का छोटा भाई कुर्बान अली हत्या के मामले में पिछले पांच साल से बस्ती जेल में बंद है।

बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुर्बान अली को 72 घंटे के पेरोल पर छोड़ने का अनुरोध किया। इसके लिए परिजनों की तरफ से डीएम को आवेदन भी दिलाया।बताया कि पीड़ित परिवार के अधिकांश पुरुष सदस्य कमाने के लिए बाहर गए है। ऐसी दशा में कुर्बान अली को पेरोल पर छोड़ा जाना नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन


डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय को प्रक्रिया पूरी कराते हुए महुली पुलिस की रिपोर्ट के साथ  एसपी की संस्तुति लेते हुए पेरोल पर जेल में निरुद्ध कुर्बान अली को छोड़ने के लिए रिपोर्ट बस्ती जेल अधीक्षक को भेजवाने का निर्देश दिया।

जिला प्रोवशन अधिकारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर  बंदी को पेरोल पर छोड़ने के लिए रिपोर्ट बस्ती जेल प्रशासन केेे भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें