फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलेरिया को समाप्त करने के लिए दवा खाना जरूरी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइलेरिया को समाप्त करने के लिए दवा खाना जरूरी : डीएम
विज्ञापन

डीएम ने सपरिवार खाई फाइलेरियारोधी की दवा, लोगों से खाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के दौरान जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने के लिए बनाई गई टीम सुबह डीएम आवास पर पहुंची। टीम के लोगों ने डीएम दिव्या मित्तल के साथ ही परिवार के अन्य लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज रोग है। यह जीवन को कष्टकारी बना देता है, इसलिए सभी लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए खिलाई जा रही दवा को जरूर खाना चाहिए। फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए एएनएम पूर्णिमा भारती अपनी टीम की आशा कार्यकर्ता अजमापुर अनीता देवी के साथ डीएम आवास पहुंची तथा डीएम दिव्या मित्तल, उनके पति तथा दोनों बेटियों व परिवार में मौजूद अन्य सदस्यों को भी फाइलेरियारोधी दवा खिलाई। इसके साथ ही सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने भी फाइलेरियारोधी दवा खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालयों में दवा खिलाने के लिए दो टीम का गठन किया गया है। यह टीम अधिकांश स्थानों पर फाइलेरियारोधी दवा खिला रही है। अब तक अधिकांश कार्यालयों में दवा खिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें